फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accessible toilet for the differently-abled inaugurated at the school.

Jhansi News: विद्यालय में दिव्यांग शौचालय का हुआ लोकार्पण

Wed, 15 Jul 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accessible toilet for the differently-abled inaugurated at the school.
मगरपुर। अड़जार ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय परिसर में नवनिर्मित दिव्यांग शौचालय का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख इं. भारती आर्य ने विद्यालय में अध्ययनतर विद्यार्थियों से कराया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि दिव्यांग शौचालय का निर्माण होने से विद्यालय में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। दिव्यांगजन सहानुभूति के पात्र हैं। भाजपा सरकार में उनके सुख सुविधा का पूरा ध्यान प्राथमिकता पर रखा जा रहा है। सरकार की दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की मंशा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शांति देवी, ग्राम पंचायत सचिव अजय विद्यार्थी, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार दुबे, सहायक अध्यापक नवीन दुबे, रोजगार सेवक तुलसीदास कुशवाहा, सहायक अध्यापक हिमेश आर्य, रीना आर्य, अभिलाषा नायक, सोनम नगरिया, ध्रुव पुरोहित आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed