{"_id":"5ed68f708ebc3e909e012a9e","slug":"ac-bus-run-on-to-kanpur-lucknow-and-banaras-jhansi-news-jhs168117680","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर, बनारस, लखनऊ को एसी बसों का चलना पुन: शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर, बनारस, लखनऊ को एसी बसों का चलना पुन: शुरू
विज्ञापन
AC bus run on to kanpur, lucknow and banaras
झांसी। सामान्य बस सेवा संचालन के साथ ही रोडवेज ने एसी बस सेवा भी पुन: शुरू कर दी है। मंगलवार को ये बसें कानपुर, बनारस और लखनऊ के लिए रवाना हुईं। इन बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था की गई है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगने पर सामान्य बस सेवा का संचालन रोक दिया गया था। लेकिन केंद्र सरकार व राज्य सरकार की गाइडलाइन के बाद बीते सोमवार को सामान्य बस सेवा पुन: शुरू हो गई है। यात्रियों को सफर के दौरान गर्मियों का सामना न करना पडे़। ऐसे में लंबे रूटों पर एसी बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सभी बसों को सैनिटाइज किया जा चुका है। ये बसें झांसी बस स्टैंड से लखनऊ के लिए सुबह 7:30 बजे से, कानपुर के लिए सुबह 8:30 बजे, दोपहर 2:30 बजे और 3:30 बजे तथा बनारस के लिए शाम 4:30 बजे रवाना होना शुरू हो गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा के अनुसार यात्री टिकट की ऑन लाइन बुकिंग कर सकते हैं।
अधिकारी अपने मोबाइल पर देख रहे गतिविधि
बस स्टैंड पर यात्रियों एवं कर्मचारियों की प्रत्येक गतिविधि अब रोडवेज अधिकारियों की मोबाइल स्क्रीन पर होगी। सोमवार को रोडवेज के स्टैंड पर एक कर्मचारी यात्रियों को सैनिटाइज करने के दौरान लापरवाही करते दिखा। ऐसे में उसे कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा के अनुसार बस स्टैंड पर लगे कैमरे विभागीय अधिकारियोें के मोबाइल से कनेक्ट है। क्षेत्रीय प्रबंधक और डिपो प्रबंधक 24 घंटे प्रत्येक गतिविधि को देख सकते हैं।