{"_id":"6a8a0ce03fc91594390932d5","slug":"abc-cable-caught-fire-in-jawahar-chowk-jhansi-news-c-11-jhs1019-860899-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जवाहर चौक में एबीसी केबल में लगा आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जवाहर चौक में एबीसी केबल में लगा आग
Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार की शाम शहर के बड़ा बाजार इलाके के तहत आने वाले जवाहर चौक में बिजली की एबीसी केबल में आग लग गई। इससे नीचे रखा स्कूटर भी जलने लगा। हालांकि, कारोबारियों ने तत्काल बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन कर बिजली बंद कराई तब कहीं जाकर नियंत्रण हो सका। आसपास के कारोबारी छोटेलाल, धर्मेंद्र, तरुण, मुरारीलाल ने बताया कि इस तरह की स्पार्किंग और केवल जलने की घटना पहले भी हो चुकी है, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी नहीं चेते। लोगों ने बताया कि 18 अगस्त को भी यहां एबीसी केबल में आग लग गई थी।
शनिवार की शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सूतीमिल पावर हाउस के तहत आने वाले आईटीआई क्षेत्र में भी घंटों तक बिजली नहीं मिल सकी। हाइडिल पावर हाउस, मुन्नालाल पावर हाउस, जेल चौराहा समेत अन्य इलाकों में बिजली की आंख मिचौली का खेल दिन भर चलता रहा।