फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ab nhi ghumege file

अब नहीं घूमेंगी फाइल, होगा ऑनलाइन काम

Thu, 14 Jun 2018 12:51 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 14 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ab nhi ghumege file
computer, jhansi news - फोटो : demo
सरकारी आफिसों में फाइलों के घूमने का प्रचलन व उन्हें सहेजने का काम से मुक्ति दिलाने के लिए बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग ए. बख्शी ने ई- आफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। साथ ही 1076 के विषय में समीक्षा बैठक पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उन्होंने ई-आफिस के संबंध में बताया कि 15 अगस्त के बाद से  कार्यालयों में कागजों का काम शत-प्रतिशत बंद हो जाएगा। इससे पर्यावरण सुरक्षित होगा तथा फाइलों के गुम होने की संभावनाएं कम हो जाएंगी। कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ फाइलों को आसानी से ढूंढा जा सकेगा। उन्होंने ई-आफिस की उपयोगिता के साथ सावधानियां बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि पत्रावलियों का निस्तारण करने के उपरांत डिजिटल सिग्नेचर करना होगा।
विज्ञापन


डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग न हो सके, इसलिए उसे संभाल कर रखा जाए। उन्होंने जानकारी दी कि 22 विभागों की लभगग 176 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। साथ ही 224 सेवाएं जनहित योजनाएं ऑनलाइन संचालित हैं। अब तक 14 करोड़ प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया तथा एल- वन और एल- टू अधिकारियों के कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन में डिफाल्टर संदर्भों की समीक्षा होती है। ऐसे विभाग जिनकी डिफाल्टर संख्या अधिक है, समीक्षा के दौरान सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।। इस मौके पर अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी, सीडीओ निखिल फुंडे, पीडी डा. आरके गौतम सहित जालौन व ललितपुर के अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed