फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ab mobile ap se lijiye train ka ticat

अब मोबाइल ऐप से लीजिए ट्रेन का जनरल टिकट

Mon, 09 Jul 2018 01:09 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 09 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ab mobile ap se lijiye train ka ticat
train, jhansi news - फोटो : demo
रेल यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी लाइन से इसी माह जुलाई में छुटकारा मिल जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी, मथुरा, इटावा समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्री मोबाइल ऐप की मदद से जनरल टिकट बुक करा सकेंगे। यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी रेलवे के यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से। इस माह के अंत तक एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यह ऐप विंडोज और स्मार्ट फोन दोनों के लिए शीघ्र ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


झांसी मंडल में इस माह के अंत तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसका फायदा जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। झांसी से प्रतिदिन 115 से अधिक यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। ट्रेनों से बीस हजार से अधिक यात्री जनरल टिकट लेकर यात्रा करते हैं। ऐप की शुरूआत होेने के बाद इन यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह ऐप उन यात्रियों के लिए कारगर रहेगा, जिन्हें जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था।
विज्ञापन


ऐप को आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित यात्री को पहले प्ले स्टोर में जाकर यूटीएस मोबाइल टिकटिंग ऐप डाउनलोड करना होगा। साइन इन करने के बाद यूजर को अपना नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारियां देनी होगी। नियम व शर्तें स्वीकार करने के बाद यात्री को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा। इसके बाद उस ट्रेन की जानकारी भरनी होगी जिसका टिकट उसे चाहिए। इसमें यात्रियों की संख्या का भी कॉलम होगा। उसे भरने के बाद प्रस्थान और गंतव्य का स्टेशन का नाम भरना होगा। अंत में यात्री को टिकट की धनराशि बताई जाएगी। इसके यात्रियों को अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर आएगा टिकट
राशि अदा करने के बाद यात्री के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए अनारक्षित ई टिकट आएगा। मोबाइल पर ही इस एसएमएस को ट्रेन या स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ  को यह टिकट दिखाना अनिवार्य होगा। इस ऐप से प्लेटफार्म टिकट भी बुक कराया जा सकेगा। हालांकि, इस ऐप के माध्यम से यात्री अग्रिम टिकट बुकिंग नहीं करा सकेंगे। हमेशा वर्तमान तिथि के ही टिकट बुक होंगे। जबकि पेपर टिकट बुक कराने के लिए यात्री को अन्य टिकट विवरणों के साथ बुकिंग आईडी मिल जाएगी। बुकिंग आईडी एसएमएस के माध्यम से भी बताई जाएगी। पेपर टिकट बुक करने के बाद यात्रा शुरू करने के स्टेशन पर लगे एटीवीएम से यात्री अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और बुकिंग आईडी दर्ज करके टिकट का प्रिंट ले सकेंगे।

प्लेटफार्म टिकट भी होगा बुक
जनरल टिकट के साथ ही इस ऐप से प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकेंगे। झांसी स्टेशन पर प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक प्लेटफार्म टिकट बिकते हैं। इसका फायदा भी स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को मिलेगा।

इसी माह लॉच होगा ऐप
एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों में इसी माह इस ऐप को लांच कर दिया गया जाएगा। यात्रियों को लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। यात्री ऐप के माध्यम से आसानी से अन रिजर्व टिकट हासिल कर सकेंगे।

- नवीन दीक्षित, सीनियर डीसीएम, इलाहाबाद मंडल

लाइन में लगने से मिलेगी मुक्ति
यह ऐप जुलाई के अंत तक झांसी में शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इस ऐप से जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। टिकट खिड़कियों पर लगने वाली कतार से मुक्ति मिलेगी।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed