{"_id":"6089747f8ebc3ed9b81a2c5c","slug":"ab-do-hazar-me-hoga-ct-scan-reporters-news-jhs194022422","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट तय: अब दो हजार रुपये में होगा सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट तय: अब दो हजार रुपये में होगा सीटी स्कैन
विज्ञापन
झांसी। कोरोनाकाल में सीटी स्कैन के नाम पर मरीजों के साथ हो रही मनमानी वसूली पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी सेंटर सीटी स्कैन की जांच के लिए दो हजार रुपये से ज्यादा वसूल नहीं सकता। यदि इससे ज्यादा कोई पैसा लेता है तो शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी।
कोविड संक्रमण के प्रसार के साथ ही इसकी जांच में हो रही मनमानी वसूली के लिए प्रशासन स्तर पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड की पहचान के लिए आरटीपीसीआर के साथ ही सीने का सिटी स्कैन भी कराया जा रहा है। सिटी स्कैन की जांच में मनमाने तरीके से लिए जा रहे शुल्क पर डीएम आंद्रा वामसी ने निर्देश दिए हैं कि यदि कोई सीने के सीटी स्कैन का दो हजार रुपये से अधिक शुल्क लेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
निजी अस्पतालों में इलाज की दर तय
कोविड के प्रसार के अनुसार शहरों को ए, बी और सी श्रेणी में रखा गया है। झांसी बी श्रेणी में आता है। ऐसे में अस्पतालों में प्रतिदिन भर्ती होने पर एनएबीएच (नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स) मान्यता प्राप्त अस्पताल जिन मरीजों को आइसोलेशन बेड और ऑक्सीजन की जरूरत है, उनसे 8000 रुपये ले सकेंगे। जिन्हें आईसीयू की जरूरत है, उनसे रोज 12000 और अति गंभीर मरीज जिन्हें आईसीयू के साथ वेंटिलेटर की जरूरत है, उनसे 14400 रुपये ही ले सकेंगे। इन सबमें पीपीई किट का पैसा भी शामिल है। वहीं, एनएबीएच गैर मान्यता प्राप्त अस्पताल इसी क्रम में क्रमश: 6400, 10400, 12000 रुपये ले सकेंगे।
विज्ञापन
इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
लोग किसी भी प्रकार की मदद के लिए 05102440521, 05102370621, 05102370622, 05102370623 नंबरों पर फोन कर सकते हैं।