फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AAP party increase gass cylendor arthi

आप ने गैस सिलिंडर की अर्थी निकाली

Wed, 17 Feb 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
AAP party increase gass cylendor arthi
झांसी। पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर की अर्थी निकाली।
विज्ञापन

मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में गैस सिलिंडर की अर्थी निकाली। कार्यकर्ता अर्थी को इलाइट चौराहे की तरफ ले जाने लगे तो पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इससे नाराज कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार लोकतंत्र विरोधी दमनकारी नीति अपना रही हैं। चाहे पेट्रोल हो, डीजल या फिर गैस, आम आदमी की आवश्यकताओं की सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए गए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, मो. अरशद खान, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, आरके राव, राजीव द्विवेदी, भवजीत सरना, शफीक बख्श, सुनील कुमार, वीरू वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ट के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के कारण सिलिंडर रखकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में गैस सिलिंडर की कीमतों में काफी उछाल आया है। केंद्र सरकार ढिंढोरा पीट रही थी कि गरीब की रसोई में चूल्हा जलेगा, जबकि अब मध्यम वर्ग के घर भी गैस का चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान नीता अग्रवाल, मनीराम कुशवाहा, भरत राय, देवी सिंह कुशवाहा, जितेंद्र भदौरिया, शिवम नायक, अरविंद बबलू, भरत व्यास, शिरोमणि जैन, शफीक अहमद, मजहर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed