फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A youth sucide for threant sasurali

Jhansi Crime: ससुरालियों के धमकाने पर युवक ने जहर खाकर दी जान, सात महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
सार

शिवपुरी जिले के अमोला के ग्राम नारई निवासी पुष्पेंद्र प्रजापति (22) मजदूरी करते थे। सात महीने पहले उनकी शादी ग्वालियर निवासी नेहा से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन चली आ रही थी। मृतक के भाई दीपक प्रजापति ने बताया कि चार महीने पहले पुष्पेंद्र की पत्नी नेहा ने उसकी गला रेतकर हत्या करने की भी कोशिश की थी।

विज्ञापन
A youth sucide for threant sasurali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में ससुरालियों के धमकाने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। शुरुआत से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे।
विज्ञापन


शिवपुरी जिले के अमोला के ग्राम नारई निवासी पुष्पेंद्र प्रजापति (22) मजदूरी करते थे। सात महीने पहले उनकी शादी ग्वालियर निवासी नेहा से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन चली आ रही थी। मृतक के भाई दीपक प्रजापति ने बताया कि चार महीने पहले पुष्पेंद्र की पत्नी नेहा ने उसकी गला रेतकर हत्या करने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन


इसका मुकदमा भी चल रहा है। तब से नेहा अपने मायके में ही रहती आ रही है। मायके पक्ष के लोग आए दिन उसे धमकाते थे। दो दिन पहले भी उसे धमकी मिली थी। इससे वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed