{"_id":"650bcab2bf6271fb040b2b58","slug":"a-young-man-who-went-out-to-collect-goods-on-a-bike-died-in-a-road-accident-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-175265-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बाइक से सामान लेने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बाइक से सामान लेने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। घरेलू सामान लेने बाइक से निकले युवक की घर से कुछ दूरी पर हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे वह सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरा। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
शिवपुरी के टोड़ा गांव निवासी मोहन सिंह यादव (38) पुत्र भवानी यादव घरों में दूध पहुंचाता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे बाइक से घरेलू सामान लेने के लिए घर से निकला। जैसे ही वह गांव से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचा सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां सुबह मोहन ने दम तोड़ दिया।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मोहन की मौत के खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। परिवार में पत्नी सीतेश समेत बेटी नैना एवं समर हैं। दोनों ही अभी पढ़ाई कर रहे हैं।