{"_id":"6a822385f1fc2ea78a059caa","slug":"a-young-man-was-found-roaming-outside-the-jail-gate-with-a-9mm-cartridge-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-856661-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जेल गेट के बाहर 9 एमएम का कारतूस लेकर घूमता मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जेल गेट के बाहर 9 एमएम का कारतूस लेकर घूमता मिला युवक
Mon, 17 Aug 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जिला कारागार गेट के बाहर युवक 9 एमएम का कारतूस लेकर घूमता मिला। उसके जेब से कारतूस बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नवाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। अतीक अहमद के बेटे अली के झांसी जेल में बंद होने की वजह से यहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे कारागार गेट के बाहर बरगद के पेड़ के नीचे युवक को खड़ा देखकर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ करने पर वह हड़बड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर कारतूस बरामद हुआ। पुलिस उसे लेकर नवाबाद थाने आई। यहां उसने अपना नाम अभिषेक यादव पुत्र हरनाम निवासी ग्राम सिमरा थाना रक्सा बताया। उसने बताया कि वह दिन में अपने साथी अंकु यादव और रोहित यादव के साथ जेल में बंद आनंद से मिलने आया था। आनंद उस दिन रिहा होने वाला था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर कारतूस को सील कर दिया। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो