फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man returning from his in-laws' house was shot

Jhansi News: ससुराल से लौट रहे युवक को मारी गोली

Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from his in-laws' house was shot

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोमवार देर-रात रक्सा के सारमऊ में घर के बाहर बने स्पीड ब्रेकर को लेकर हुए पड़ोसियों में विवाद के बाद युवक को गोली मार दी गई। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। नाजुक हाल में युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, देर-रात पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सारमऊ निवासी बलराम अहिरवार (34) सोमवार रात करीब दस बजे अपनी ससुराल से लौट रहा था। पड़ोस में रहने वाले हरिमोहन के घर के आगे स्पीड ब्रेकर बना है। यहां पहुंचते ही बलराम की बाइक बंद हो गई। वहां हरिमोहन की पत्नी आशा खड़ी थी। स्पीड ब्रेकर को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। विवाद सुनकर हरिमोहन एवं उसका बेटा दिलीप बाहर निकल आए। शोर-शराबा होने पर बलराम के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में हरिमोहन पक्ष घर के अंदर से तमंचा निकाल लाया। बलराम को पीछे से गोली मार दी। गोली पीठ के रास्ते सीने में जा धंसी। बलराम लहूलुहान होकर गिर पड़ा। रक्सा पुलिस भी पहुंची। घायल बलराम को नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एसपी सिटी का कहना है कि पिता हरिमोहन, पुत्र दिलीप समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन






पुलिस में हैं बेटा, बहू एवं दामाद



जानलेवा हमले के आरोपी हरिमोहन का छोटा बेटा प्रदीप समेत उसकी बहू एवं दामाद पुलिस में सिपाही हैं। घायल बलराम के भाई राजेश का कहना है कि आरोपी हरिमोहन शिक्षामित्र है, जबकि उसके परिवार के तीन लोग पुलिस में सिपाही हैं। पुलिस में होने की वजह से आसपास के लोगों को अक्सर धमकाते हैं। धमकाने के लिए घर में कई असलहे भी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed