फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man returning from a party was shot dead on the way, the bullet passed through his stomach

Jhansi News: दावत से लौट रहे युवक की रास्ते में गोली मारकर हत्या, पेट के आरपार हो गई गोली

Wed, 23 Apr 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from a party was shot dead on the way, the bullet passed through his stomach

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रक्सा के गेवरा गांव के रहने वाले प्रिंस को दतिया (मध्य प्रदेश) में गोली मार दी गई। वह दावत में शामिल होने के बाद दतिया जा रहा था। नाजुक हाल में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। परिजन ने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



गेवरा गांव निवासी नत्थू ने दतिया में भी घर बनवाया है। खेती-बाड़ी के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। परिवार के साथ अक्सर गेवरा और दतिया आता-जाता था। रविवार को गेवरा निवासी हाकिम सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने पत्नी संध्या, बेटी प्रिंसी और इकलौते बेटे प्रिंस (20) के साथ आया था। प्रिंस अपने दोस्तों के साथ भोजन कर रहा था। रात 1:30 बजे अकेले दतिया जाने की बात कहकर वह निकला। गेवरा गांव से होते हुए जैसे ही वह दतिया के सिविल लाइंस थाने के दुर्गापुर गांव पहुंचा, अज्ञात लोगों ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली पेट के आरपार हो गई। पांव में भी छर्रे धंस गए। लहूलुहान होकर बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। उसे खून से लथपथ देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में दतिया पुलिस पहुंच गई। परिजन को भी बुला लिया गया। गंभीर हाल में दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली के कमर के नीचे होते हुए बाहर निकलने की बात सामने आई। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या का आरोप।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



गोली मारे जाने पर पुलिस को शक

छानबीन में जुटी पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से प्रिंस के शरीर से गोली आरपार हुई, उससे सामने से किसी के गोली मारने की आशंका बेहद कम है। आशंका जताई जा रही कि तमंचा प्रिंस के पास ही था। ऐसे में गोली चलने की संभावना भी जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed