फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man fell while coming down from the roof to drink water, died

Jhansi News: पानी पीने के लिए छत से उतरते समय गिरा युवक, मौत

Sun, 26 May 2024 04:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
A young man fell while coming down from the roof to drink water, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। पानी पीने के लिए छत से उतरते समय युवक लड़खड़ाकर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से उसके सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

प्रेमनगर के हंसारी स्थित ग्वालटोली निवासी सोनू अहिरवार (35) पुत्र ओमप्रकाश प्राइवेट गैस एजेंसी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात सोनू खाना खाकर अपने घर की छत पर सोने चला गया। रात करीब 11:30 बजे प्यास लगने पर उसकी नींद खुल गई। पानी पीने के लिए वह नीचे जा रहा था तभी लड़खड़ा जाने से वह सीधे छत से नीचे जा गिरा। आवाज सुनकर परिजन जाग गए। नीचे सोनू अचेत हाल में पड़ा था। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले दो साल से मायके में ही रह रही है। सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दो भाइयों में सोनू सबसे बड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed