फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man died due to drowning in the river, his aunt also died due to shock

Jhansi News: नदी में डूबने से युवक की मौत, सदमे में चाची ने भी तोड़ा दम

Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to drowning in the river, his aunt also died due to shock
संदीप यादव की फाईल फोटो
परिजन का आरोप, युवक की आंख के ऊपर मिले चोट के निशान
विज्ञापन

पुलिस ने कहा, पोस्टमार्ट रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

एरच। थाना क्षेत्र के टेहरका गांव में सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से निकले युवक का शव नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। परिजन ने बालू खनन के चलते नदी की गहराई अधिक होने से घटना घटित होने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बारे में सुनकर झांसी अस्पताल में भर्ती युवक की चाची की भी सदमा लगने से मौत हो गई।
टेहरका गांव निवासी विक्रम यादव का छोटा पुत्र संदीप यादव (26) सोमवार सुबह लगभग चार बजे मां से नित्य क्रिया जाने के लिए कहकर निकला था। सुबह गांव के लोग नहाने के लिए नदी पर पहुंचे तो नदी के पानी में संदीप उतरता दिखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकालकर घर ले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि नदी में बालू का खनन होने से अधिक गहराई हो गई है। बताया गया है कि युवक की आंख पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। उधर मृतक युवक के पिता विक्रम का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। पिता नेे घटना की जांच करने की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ गरौठा राजेश राय का कहना है कि टेहरका गांव के पास नदी में युवक के उतराते हुए मिलने पर उसे बाहर निकालने के बाद परिजन उसे घर ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई है। मृतक के आंख के ऊपर मामूली चोट के निशान भी थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाची ने झांसी अस्पताल में तोड़ा दम

एरच में सोमवार को नदी में डूबकर संदीप उर्फ कल्लू यादव की मौत की सूचना मिलने पर झांसी अस्पताल में भर्ती मृतक संदीप की चाची पुख्खन देवी (60) की भी सदमे से मौत हो गई। एक दिन में परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। संदीप और पुख्खन देवी का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।



परिजन में मचा कोहराम
संदीप यादव उर्फ कल्लू की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि परिवार में संदीप छोटा पुत्र था। उसका बड़ा भाई मजदूरी के लिए बाहर रहता है। संदीप ही घर पर रहकर खेती करता था और माता-पिता की देखभाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed