फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man committed suicide by consuming poison amid a family dispute over compensation.

Jhansi News: मुआवजे को लेकर पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने जहर निगलकर दी जान

Tue, 14 Jul 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 14 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by consuming poison amid a family dispute over compensation.
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव निवासी रजनीश परमार (20) ने बीडा से मिले मुआवजे की रकम में अपना हिस्सा न मिलने की वजह से जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ढिकौली निवासी रजनीश परमार आईटीआई का छात्र था और इन दिनों एक होटल में कार्य करता था। उसके पिता भूपेंद्र खेती करते हैं। परिवार के अनुसार रजनीश के दादा के नाम करीब 10 एकड़ भूमि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए अधिग्रहित हुई है, जिसके एवज में लगभग दो करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मुआवजे की राशि और उसमें हिस्सेदारी को लेकर परिवार में मतभेद चल रहे थे। भूमि दादा के नाम होने के कारण मुआवजे की प्रक्रिया भी उनके नाम से हो रही थी लेकिन, रजनीश इसमें अपना हिस्सा चाहता था। परिवार की अन्य सदस्य भी मुआवजे का दावा कर रहे थे। इस वजह से परिवार में विवाद होता था। रविवार रात अपने कमरे में जाकर उसने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश लिखा। उसके बाद जहर निगल लिया। उसे अचेत हाल में देखकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मुआवजे को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। इस विवाद में उसने जहर निगलकर जान दे दी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed