फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A women murder for pistol front commisioner office

कमिश्नर कार्यालय के सामने महिला की गोली मारकर हत्या

Sat, 28 Nov 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
A women murder for pistol front commisioner office
पूजा जायसवाल,मृतका।
झांसी। शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने मार्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला की बीकेडी -चित्रा मार्ग पर स्थित कमिश्नर कार्यालय के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई हैं। देर रात तक तय नहीं हो पाया कि किन कारणों के चलते महिला की हत्या की गई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी प्रदीप जायसवाल की पत्नी पूजा जायसवाल (35) शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर से मार्निंग वॉक पर निकली थीं। 6.30 बजे वह घर आ रही थीं। अभी वह बीकेडी -चित्रा मार्ग पर स्थित कमिश्नर कार्यालय के सामने पहुंची थीं कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से सिर में पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश चित्रा चौराहा की तरफ भाग गए। इस घटना को देख सुबह घूमने वालों में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान पूजा के पति प्रदीप स्कूटी से किले के पास सुबह मिलने वाले करेला का जूस पीने के लिए मौके से निकले। भीड़ देखकर वह रुक गए। पूजा खून से लथपथ पड़ी थी। इस दौरान मौके पर पुलिस व अफसर पहुंच गए। पूजा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी आदि अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

महिला की हत्या के मामले में टीमें गठित कर दी गई हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed