{"_id":"639e00f24d94d734072679de","slug":"a-war-against-drugs-campaign-will-run-to-keep-children-away-from-drugs-jhansi-news-jhs235155990","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए चलेगा ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए चलेगा ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए आयोग व नारकोटिक्स विभाग की ओर से ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में स्थित धूम्रपान की दुकानों को हटाया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान कक्षा छह से लेकर उच्च स्तर की कक्षाओं में प्रहरी क्लब स्थापित किए जाएंगे। इन क्लबों में तैनात शिक्षक बच्चों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करेंगे। प्रत्येक मेडिकल शॉप पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी, जिससे वहां दवाई लेने आने वाले बच्चों की निगरानी की जा सके। इसी प्रकार शराब की दुकानों पर भी कैमरे लगवाए जाएंगे, जिससे इन दुकानों पर आने वाले बच्चों को रोका जा सके। साथ ही बाल श्रम पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि झांसी में महिला संप्रेक्षण गृह शुरू कराने की दिशा में भी जल्द कार्यवाही शुरू की जाएगी।
सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी
झांसी। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के डा. देवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के शैक्षणिक कार्यों की निरंतर निगरानी करें। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिलाया जाए। मदरसों का निरीक्षण कर वहां दी जाने वाली शिक्षा पर ध्यान दिया जाए। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश जारी किए। इस मौके पर अपर नगर मजिस्ट्रेट शशिभूषण, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।