{"_id":"67c9f652f51dd0a0850d43c0","slug":"a-sub-inspector-and-a-constable-beat-up-a-youth-complaint-lodged-with-the-area-officer-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-508057-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवक से दरोगा व सिपाही ने की मारपीट, क्षेत्राधिकारी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवक से दरोगा व सिपाही ने की मारपीट, क्षेत्राधिकारी से शिकायत
विज्ञापन
मऊरानीपुर। सुखनई नदी किनारे एक दुकान से सौदा खरीद रहे एक युवक ने एक दरोगा एवं एक सिपाही को अकारण मारपीट करने का आरोप लगाया।
माधव सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी मोहल्ला नदीपार कटरा ने क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच मार्च को रात लगभग 8 बजे नदी किनारे एक दुकान से सौदा खरीद रहा था। उसी दौरान एक दरोगा एवं एक सिपाही बिना बताए मारपीट करने लगे एवं गाली-गलौज कर दी। मारपीट में कान में चोट आईं, जिससे सुनाई नहीं दे रहा है। प्रार्थना पत्र में दरोगा एवं सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
जहर खाने से युवती की हालत बिगड़ी
मऊरानीपुर। ग्राम चुरारा में परिजनों से क्षुब्ध होकर एक युवती ने जहर खा लिया। सोनू पुत्री गोपाल निवासी ग्राम चुरारा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसके चाचा द्वारा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।