फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   speeding vehicle crushed an elderly man on a walk in Jhansi

Jhansi: खाना खाने के बाद सैर पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, उपचार के दौरान मौत

Wed, 28 Jun 2023 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2023 12:54 AM IST
सार

उल्दन निवासी राजीव कुमार (52) परिवार के साथ भगवंतपुरा के एमपी नगर कॉलोनी में रहते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाने के बाद टहल रहे थे।

विज्ञापन
speeding vehicle crushed an elderly man on a walk in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी के भगवंतपुरा इलाके में रात की सैर को निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


उल्दन निवासी राजीव कुमार (52) परिवार के साथ भगवंतपुरा के एमपी नगर कॉलोनी में रहते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे वह खाना खाने के बाद टहल रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

 

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला जबकि राजीव सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed