फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A speeding car crushed two brothers riding a motorcycle, they died.

Jhansi News: तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल सवार दो भाइयों को रौंदा, मौत

Tue, 23 Jul 2024 05:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
A speeding car crushed two brothers riding a motorcycle, they died.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मऊरानीपुर रोड पर लोहिया पुल के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। दोनों बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल हो जाने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


खुशीपुरा मोहल्ला निवासी हर्ष (16) पुत्र राजेश अपने ममेरे भाई मडोरी निवासी अनिकेत (18) पुत्र मुरलीधर के साथ निकला था। परिजनों के मुताबिक पांच दिन पहले हर्ष अपने मामा के घर मडोरी आया था। साेमवार को दोनों बाइक से रिश्तेदारी में भसनेह जा रहे थे। जैसे ही वह मऊरानीपुर रोड पर लोहिया पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसा इतना जर्बदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। हर्ष से बड़ी दो बहन और एक भाई है। उसके पिता प्राइवेट काम करते हैं। वहीं, अनिकेत दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मैकेनिक का काम करते हैं। मौत के बाद घर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed