फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A spate of thefts in the Uldan area... awaiting a breakthrough.

Jhansi News: उल्दन क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियां...खुलासे का इंतजार

Sun, 25 Oct 2026 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A spate of thefts in the Uldan area... awaiting a breakthrough.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। उल्दन थाना इलाके में पिछले एक साल से लगातार हो रही चोरियों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। ठंड आते ही चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ गई हैं। चोरों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

लगभग एक दर्जन चोरियों का राजफाश नहीं हो पाया है। हाल ही में बंगरा की मुख्य बस्ती में हुई चोरी ने पुलिस को चुनौती दी है। समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने इलाके में चोरों के आतंक पर लगाम लगाने की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन में खास बदलाव और सख्ती की आवश्यकता बताई है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर 2025 को सरमनलाल कुशवाहा के घर से लाखों का सामान चोरी हुआ था। पूर्व प्रधान गुड्डी देवी के घर 16 नवंबर 2025 को चोरी हुई थी। इसमें 2 लाख नकद और 14 लाख रुपये के आभूषण शामिल थे। उनके पुत्र धर्मेंद्र ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। जागेश्वर अहिरवार के घर से 16 अक्तूबर 2025 को लाखों के आभूषण चोरी हुए। पचास हजार नकद भी गायब थे। उन्होंने उच्च अधिकारियों से घटना का खुलासा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रतौसा इलाके में बिजली विभाग के 21 खंभों से तार काटे गए थे। इससे करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ। एसडीओ अनिरूद्ध मौर्य ने पुलिस से खुलासा करने को कहा है। 8 अक्तूबर 2025 को बंगरा में एक ही रात में तीन घटनाओं में किसानों की कई बकरियां चोरी हुईं। लाल सिंह घोष ने बताया कि पुलिस ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की है।


पलरा गांव निवासी लखन आर्य के घर से नवंबर माह में डेढ़ लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई थी। बंगरा सीएचसी अस्पताल से 13 अप्रैल 2026 को कर्मचारी दिनेश यादव की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। नौटा गांव निवासी ऋषि गुप्ता की पानी की सबमर्सिबल मोटर भी चोरी हुई थी। रतौसा में आकाश प्रताप सिंह के नलकूप कनेक्शन से 300 मीटर बिजली के तार काट लिए गए थे। इन सभी पीड़ितों ने उच्च अधिकारियों से न्याय और खुलासे की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed