{"_id":"67f4388cdfc8562a2d01a277","slug":"a-spark-caused-a-fire-in-the-field-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-529185-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चिंगारी से खेत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चिंगारी से खेत में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। मोंठ थाना इलाके के ग्राम भरोसा में बिजली की चिंगारी से एक खेत में आग लग गई, जिससे लगभग दो बीघा में लगी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। ग्राम निवासी अनुराग तिवारी ने बताया कि उसके खेत से विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। सोमवार को दोपहर में अचानक विद्युत लाइन में तीन बार फॉल्ट हुआ और तारों से निकली चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी गिरने से खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते फसल पूरी तरह जल का नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया।अनुराग ने बताया कि उसने ढाई बीघा खेत में गेहूं की बुआई की थी, जिसमें से दो बीघा की फसल जल गई। सूचना पर दमकल दस्ता और पुलिस भी मौके पर पहुंची। संवाद