फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A small matter started a feud and took two lives in six years

Jhansi News: छोटी सी बात से शुरू हुई अदावत ने छह साल में ले ली दो जान

Tue, 09 Sep 2025 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
A small matter started a feud and took two lives in six years
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। दिन-21 नवंबर 2019। भोजला गांव में प्रधान रिंकू यादव की ओर से गांव में नई सीसी रोड डलवाई जा रही थी। प्रधान के पड़ोस में ही बेताली यादव अपने बेटे जमुना, गंगा, देशराज एवं भगवती के साथ रहते थे। उनका पोता अर्जुन नई सीसी सड़क पर पैदल चला गया। नई सड़क पर उसके पांव के निशान बन गए। यह बात ग्राम प्रधान रिंकू को बुरी लगी। उनके पक्ष के लोगों ने अर्जुन को गालियां बकते हुए चार-छह थप्पड़ रसीद दिए। इसका पता चलने पर अर्जुन के परिजन शिकायत लेकर प्रधान के घर जा पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। गाली गलौज के साथ मारपीट हुई। इसी दौरान गोली चल जाने से प्रधान रिंकू के चाचा मुन्ना की मौत हो गई। इस मामले में अर्जुन, रज्जन, विशाल, अवधेश, अरविंद, नरेश, रामकुमार, नवल, अम्मो उर्फ आनंद, संदीप व रवि को जेल भेज दिया गया।
इस घटना के बाद से दोनों परिवार में अदावत छिड़ गई। अक्सर दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। मुन्ना की हत्या के कुछ माह बाद भगवती का बड़ा बेटा नरेश रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। उसे लापता करने का आरोप ग्राम प्रधान पक्ष पर लगा। बेताली पक्ष ने रिंकू पर हत्या करके लाश फेंक देने का आरोप लगाया। पुसिल में शिकायत दर्ज कराई। छह साल बाद भी उसका पता नहीं चल सका हालांकि उसका मोबाइल रक्सा के परासरी गांव के जंगल से बरामद हो गया था।
विज्ञापन

अब उसके बाद नरेश के छोटे भाई अरविंद की भी हत्या हो गई। अरविंद का 14 साल का एक बेटा दिलीप है। वो पढ़ता है। मुन्ना की हत्या के बाद से ही अरविंद गांव के बाहर भरारी फार्म हाउस के पास रहने लगा था वहीं, अरविंद की हत्या के बाद उसके परिवार के लोगों के पलटवार करने की आशंका पुलिस को भी सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसेट
... पुलिस जेल भेज देती तब बच जाती अरविंद की जान
जानलेवा हमले में वांछित था अरविंद, गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, डेढ़ माह पहले दोनों पक्षों में हो चुका विवाद

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। करीब डेढ़ माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो चुकी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अरविंद समेत उसके छह परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पुलिस अगर अरविंद को गिरफ्तार करके जेल भेज देती, तब शायद उसकी जान आज बच जाती।

27 जुलाई को कोतवाली में विपक्षी बान सिंह के पुत्र अजीत ने जानलेवा हमला करने के आरोप में अरविंद समेत उसके चचेरे भाई अर्जुन यादव, विशाल, आकाश, रवि एवं अवधेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों के बीच पंचवटी इलाके में मारपीट हुई थी। अजीत एवं मिथुन का कहना था कि वह अपने चाचा मुन्ना की हत्या के गवाह हैं। अरविंद अपने परिजनों के साथ उसकी हत्या करना चाहता है। अजीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस अरविंद को तलाश रही थी। कोतवाली पुलिस ने गांव में दबिश भी दी लेकिन, वहां से अरविंद भाग गया। इसके बाद से वह पुलिस के हाथ नहीं आया। उसे राजनैतिक संरक्षण भी हासिल था। इस वजह से भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। अगर पुलिस अरविंद को गिरफ्तार करके जेल भेज देती, तब शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed