{"_id":"6b0c919dfd14d7f2ea092c0a","slug":"a-skill-development-and-training-zone-will-be-established-in-bida-jhansi-news-c-11-jhs1004-925317-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीडा में होगी कौशल विकास एवं प्रशिक्षण क्षेत्र की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीडा में होगी कौशल विकास एवं प्रशिक्षण क्षेत्र की स्थापना
Mon, 30 Nov 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विश्व कौशल केंद्र भुवनेश्वर की तर्ज पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल विकास एवं प्रशिक्षण क्षेत्र की स्थापना होगी। इसके लिए जल्द कार्ययोजना तैयार होगी। कार्ययोजना तैयार करने के लिए टीम भुवनेश्वर स्थित केंद्र का भ्रमण करेगी। वहां के कौशल विकास मॉडलों को देखेगी।
झांसी महानगर के निकट विकसित किए जा रहे बीडा क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र की स्थापना की तैयारी चल रही है। यहां बीडा में कुशल कामगारों की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय उद्योगों की मांग अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीडा के क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है।
बीडा के सीईओ संजय कुमार खत्री ने बताया कि बीडा में प्रस्तावित कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र की कार्ययोजना तैयार करने के लिए एक टीम ओडिशा के विश्व कौशल केंद्र का भ्रमण करेगी और वहां के कौशल विकास मॉडलों का अध्ययन करेगी। उसके आधार पर झांसी के बीडा में प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र के लिए कार्ययोजना तैयार होगी।