{"_id":"6834d2fe285df8a8a402d3c7","slug":"a-separate-33-kv-line-will-be-built-for-munnalal-and-ranimahal-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-563856-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मुन्नालाल व रानीमहल के लिए अलग से बनेंगी 33 केवी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मुन्नालाल व रानीमहल के लिए अलग से बनेंगी 33 केवी लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। इस बार की तरह आगामी गर्मी के मौसम में दिक्कत न हो, इसके लिए मुन्नालाल और रानीमहल उपकेंद्र के लिए अलग से 33 केवी लाइन बनेगी। मुख्य अभियंता ने इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के मुख्यालय भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे बिजली सिस्टम में काफी सुधार होने का दावा किया जा रहा है।
गर्मी में खपत बढ़ने पर ओवरलोड बिजलीघरों का लोड दूसरे उपकेंद्रों पर शिफ्ट किया गया। इससे काफी कुछ हद तक सुधार हुआ। अभी मुन्नालाल उपकेंद्र हाइडिल से तो रानीमहल जेल चौराहा की लाइन से जोड़कर चल रहे हैं। फाल्ट आने पर दो-दो बिजलीघरों की बिजली गुल हो रही थी। अब अलग लाइन बनने से इसमें सुधार होगा। वहीं ओवरलोड की समस्या भी खत्म होगी।
रानी महल और गल्ला की होगी क्षमता वृद्धि
दो बिजली घरों की क्षमता वृद्धि किए जाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें रानीमहल में अतिरिक्त 5 एमवीए स्थापित होगा। अभी यहां केवल 10 एमवीए की क्षमता है। इसके अलावा गल्ला मंडी बिजलीघर पर भी ओवरलोड से निपटने के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स में -
नंदनपुरा के लिए अलग से बनाई जा रही 33 केवी लाइन
नंदनपुरा पर अभी पुरानी 33 केवी लाइन है, जहां आए दिन फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित करती है। इस समस्या के निजात के लिए पेवर कंडक्टर से युक्त नई तकनीक की लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें करंट की क्षमता अधिक होती है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इसके पूर्ण होने के बाद बिजलीघर पर वोल्टेज की समस्या सुधरेगी। वहीं, डॉक कंडक्टर की वजह से हो रही दिक्कत से निजात मिलेगी।
...........
बॉक्स में -
यह कार्य कराए जाने का है प्रस्ताव
- झांसी जोन के तीनों जिलों में विभिन्न क्षमता के 643 के नए ट्रांसफार्मर स्थापित होंगे।
- 7 बिजलीघरों पर होगी क्षमतावृद्धि, स्थापित होंगे पावर ट्रांसफॉर्मर।
- दो 33 केवी लाइनों का होगा निर्माण।
- महानगर में 11 केवी के 22 नए फीडर होंगे तैयार।
- रानीमहल पर 5 एमवीए व मेडिकल कॉलेज पर 10 एमवीए अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगेंगे।
वर्जन -
इस बार की तरह आगामी गर्मी में दिक्कत न हो, इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। नए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलते ही सुधार कार्य कराया जाएगा। कोशिश रहेगी कि सिस्टम में सुधार हो और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिले। - मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी