फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A pure heart is dear to God: Sadhvi Sudha

भगवान को प्रिय हैं निर्मल मन : साध्वी सुधा

Tue, 13 Oct 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A pure heart is dear to God: Sadhvi Sudha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



लुहारी। कस्बे के श्री दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास साध्वी सुधा भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत की महिमा बताई।



कथा शुरू होने से पहले आचार्य शुभम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। यजमान रचना गौरव सिंह ने पूजन प्रक्रिया संपन्न की। इसके बाद साध्वी सुधा भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति, सदाचार और अच्छे कर्मों को अपनाना चाहिए। भगवान को छल-कपट से रहित निर्मल मन प्रिय है। सच्ची श्रद्धा और निष्कपट भाव से की गई भक्ति ही प्रभु की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। मनुष्य को अहंकार, ईर्ष्या और द्वेष से दूर रहकर प्रेम, दया तथा परोपकार की भावना अपनानी चाहिए। कथा के दौरान साध्वी ने मधुर स्वर में भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर चेतराम श्रीवास, गजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, ऋतुराज, अरुण कुमार खरे, प्रकाश यादव, चंदन पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed