फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A People FIR for PM Yojna in cheat

पीएम आवास योजना में घपलेबाजी में युवक पर रिपोर्ट

Thu, 12 Dec 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
A People FIR for PM Yojna in cheat
झांसी /मोंठ। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हो रही बड़ी ठगी का अमर उजाला द्वारा खुलासा किए जाने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को जालसाज का बैंक खाता खंगाला गया, जिसमें पंद्रह लाख रुपये से अधिक की ठगी सामने आई। तत्काल खाते को फ्रीज करा दिया गया। देर शाम बीडीओ की तहरीर पर जालसाल के खिलाफ शाहजहांपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

अमर उजाला के मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जनपद में पकड़ी गई बड़ी ठगी’ के जरिये इस सरकारी योजना के नाम पर हो रही जालसाजी का खुलासा किया गया था। खबर में बताया गया था कि जिले में तमाम ग्रामीणों के पास पत्र पहुंचे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री की फोटो, भारत सरकार का चिह्न और उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर लगी हुई है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया था कि आवास पाने के लिए आवेदन करने से पहले पत्र में लिखे हुए मोबाइल नंबर पर फोन कर योजना की विस्तृत जानकारी ले लें। फोन करने वाले ग्रामीणों से पंजीकरण शुल्क चार हजार रुपये मांगा जा रहा था। शुल्क जमा करने के लिए उन्हें एसएमएस के जरिये बैंक का नाम, खाता संख्या व आईएफएससी कोड उपलब्ध कराया जा रहा था। जबकि, प्र्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण शुल्क का कोई प्रावधान ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ बड़े पैमाने पर हो रहे इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। सबसे पहले बैंक खाता खंगाला गया, पाया कि खाता कैनरा बैंक में कैलाश नाम के व्यक्ति के नाम से खुला है। जांच में ये भी सामने आया कि बैंक खाते में 18 जून से नौ दिसंबर 2019 के मध्य एक, दो और तीन हजार रुपये की राशि अनेक बार जमा हुई। इस अवधि में पंद्रह लाख उनतीस हजार रुपये जमा हुए, जो तत्काल निकाल भी लिए गए। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि बैंक खाते को फ्रीज कराते हुए जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed