फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people dead for rising morning walk

मॉनिंग वॉक पर निकले व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा

Mon, 09 Dec 2019 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
A people dead for rising morning walk
झांसी। रविवार सुबह थाना नवाबाद स्थित हाइवे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लिया। देर रात तक वाहन का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थाना नवाबाद स्थित मैरी निवासी मनीराम प्रजापति (50) रविवार सुबह घर से मॉर्निग वॉक पर निकले। अभी वह घर से निकलकर झांसी - कानपुर हाइवे पर टहल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन का पता लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

झांसी। थाना बड़ागांव इलाके में एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। थाना बड़ागांव के बावड़टाडा निवासी चेतराम (50) ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी। आग से झुलसी महिला की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। छतरपुर के लोकेश नगर निवासी बबली (35) छह दिसंबर को घर में खाना बनाते समय आग लग जाने के कारण झुलस गई थीं। गंभीर हालत मेें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed