फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A old man dead for suspence

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्घ की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 03 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
A old man dead for suspence
झांसी। रक्सा थाना इलाके में पलींदा गांव में एक वृद्घ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वृद्घ के नाक एवं कान के पास खून के धब्बे मिले। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। दोनों आरोपी गांव से फरार हैं वहीं, पुलिस का कहना है दोनों परिवारों के बीच पिछले काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विजय राम राजपूत (85) गांव में परिवार के साथ रहते थे। गांव के बाहर कुएं में उन्होंने अपनी झोपड़ी बनवाई है जहां रात में सोने जाते थे। रोजाना की तरह मंगलवार रात घर से खाना खाकर विजयराम झोंपड़ी में सोने चले गए। रात करीब तीन बजे उनका लड़का राकेश सिंचाई लगाने के लिए कुएं के पास पहुंचा जहां विजय अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनके नाक एवं कान के पास से खून बह रहा था। राकेश ने शोर मचाया। तब तक आसपास के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस वृद्घ को लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन, डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है देर रात गांव के ही दो लोग शराब पीने के लिए उसके पास गए थे। जब राकेश वहां पहुंचा तभी वह लोग उसे भागते हुए दिखाई पड़े। परिजनों ने बृजेंद्र एवं राजेंद्र के नामजद तहरीर दी है। वहीं, इंस्पेक्टर रक्सा के मुताबिक शुरुआती जांच पड़ताल में दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही मौत की वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed