फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   a man was beaten to death in a dispute over food and drink in jhansi

झांसी: खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

Sat, 16 Oct 2021 04:25 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Oct 2021 04:25 PM IST
सार

झांसी में दशहरा के दिन दोस्तों के बीच पार्टी में खाने पीने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सभी आपस में भिड़ गए। इनमें से एक युवक की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
a man was beaten to death in a dispute over food and drink in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दशहरा पर चल रही पार्टी के दौरान आपस में इतना विवाद हो गया कि जमकर मारपीट हो गई। इस विवाद में 38 वर्षीय युवक को गम्भीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है।

विज्ञापन


बता दें कि जिले में एक के बाद एक आठ हत्याएं होने के बाद दशहरे पर एक और हत्या होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के गुदरी स्कूल के पीछे छोटी माता मंदिर के पास निवासी पवन अहिरवार अपने दोस्त मनोज के साथ घूमने निकला था। उसके प्रेमनगर निवासी दो दोस्त भी आ गए। चारों ने शंकर सिंह का बगीचा क्षेत्र में पार्टी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इसी बीच देर रात किसी बात को लेकर पवन का प्रेमनगर वाले दोस्तों से विवाद हो गया। उक्त लोगों ने पवन व मनोज पर लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह पीटा। पिटाई से पवन को गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गया, जबकि मनोज के सिर में चोटें आईं और उसका पैर टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां पवन की मौत हो गई। मनोज का अभी इलाज चल रहा है, उसकी हालत भी चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के नाम रोहित व इकरार निवासी प्रेमनगर बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed