फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A man and a woman returning from the fields were attacked with deadly weapons.

Jhansi News: खेत से लौट रहे महिला और पुरुष पर जानलेवा हमला

Sat, 04 Oct 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A man and a woman returning from the fields were attacked with deadly weapons.
पीड़ित मुन्ना लाल बर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। ककरबई थाना इलाके में खेत से लौट रहे एक महिला और पुरुष पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कस्बा निवासी सुमित्रा देवी ने थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि 25 सितंबर की सुबह उसका पति मुन्नालाल वर्मा पड़ोस की महिला भुमानी पत्नी दयाराम वर्मा के साथ खेत की रखवाली कर घर लौट रहे थे। तभी लछनारे के समीप पहले से घात लगाए बैठे प्रभूदयाल ने पति मुन्नालाल के पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर व कंधे सहित शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आ गईं। बीचबचाव करने पर आरोपी ने महिला भुमानी के भी जानलेवा हमला कर दिया। घटना में रक्तरंजित होकर दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए। आरोपी दोनों को मृत समझकर मौके से भाग गया। दोनों को बेहोशी की हालत में प्राथमिक केंद्र गुरसराय ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया। भुमानी की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर भेज दिया गया। मुन्ना वर्मा ने होश में आने पर आरोपी प्रभुदयाल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने बताया कि आरोपी को चकाडोरी आश्रम के पास से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed