फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A huge fire broke out in the Taj Express coming to Jhansi three coaches burnt to ashes

Taj Express : आज रद्द रहेगी ताज एक्सप्रेस, कल झांसी आते समय लग गई थी भीषण आग... जल गये थे तीन कोच

Tue, 04 Jun 2024 12:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jun 2024 12:33 AM IST
सार

तीन कोच में आग लगने की घटना के बाद रेलवे ने मंगलवार को ताज एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
A huge fire broke out in the Taj Express coming to Jhansi three coaches burnt to ashes
ताज एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से चलकर झांसी आ रही ताज एक्सप्रेस में ओखला स्टेशन के पास सोमवार शाम 4:09 बजे भीषण आग लग गई। आग में ट्रेन के तीन कोच जलकर खाक हो गए। कोच में आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते यात्री ट्रेन से उतर गए।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन संख्या 12280 ताज एक्सप्रेस सोमवार को दोपहर 3:28 बजे साढ़े आठ घंटे की देरी से झांसी के लिए रवाना हुई। ट्रेन शाम 4:09 बजे ओखला स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक ट्रेन के डी-3 कोच में आग लग गई। कोच में आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और बाहर भागने लगे। देखते ही देखते 10 मिनट में ट्रेन के कोच डी-2, डी-4 आग की चपेट में आ गए। ट्रेन में मौजूद डिप्टी सीटीआई पीयूष हयारण ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम करीब छह बजे आठ दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काटकर अलग किए गए कोच
आग बुझाने के बाद ट्रेन को तीनों कोच अलग किए गए। साथ ही हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से नए कोच भेजकर ट्रेन में जोड़े गए। ट्रेन को शाम 7:44 बजे झांसी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ताज एक्सप्रेस से झांसी आ रहे यात्रियों और उनके परिजनाें के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही हर स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। यात्री झांसी रेलवे स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 0510-2440787, 0510-2440790, दतिया स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 9752448940, डबरा स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 9752417783, ग्वालियर स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 0751-2432797, 0751-2432849 और मुरैना स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 9752448942 पर संपर्क कर सकते हैं।

मंगलवार को रद्द रहेगी ट्रेन
तीन कोच में आग लगने की घटना के बाद रेलवे ने मंगलवार को ताज एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर दिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार जून को 12280-12279 ताज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed