फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A home guard injured in a road accident died at the medical college.

Jhansi News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मेडिकल कालेज में मौत

Fri, 02 Jan 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A home guard injured in a road accident died at the medical college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सड़क हादसे में चार दिन पहले गंभीर रूप से घायल होमगार्ड की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। वह ललितपुर जिले के तालबेहट थाने में तैनात था।
ललितपुर के पूराकलां थाना क्षेत्र के भेंसनवारा खुर्द गांव के रहने वाले चंदन सिंह (47) पुत्र आसाराम यादव तालबेहट में होमगार्ड के पद पर तैनात था। मृतक के भतीजे सतेंद्र ने बताया कि चाचा चंदन सिंह 27 दिसंबर को ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नत्थीखेड़ा गांव के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर परिजनों ने इलाज के लिए झांसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन मेडिकल कालेज ले गए। जहां पर इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। चंदन की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं। दोनों बेटी और बड़े बेटे रामवतार की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा कृष्णावतार अभी अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed