फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A fire in the fields of the biggaon field for the third consecutive day

लगातार तीसरे दिन बड़ागांव क्षेत्र के खेतों में लगी आग

Wed, 12 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
A fire in the fields of the biggaon field for the third consecutive day
fire in wheet field - फोटो : demo
बड़ागांव ब्लाक क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन खेतों में कटी रखी फसल आग का शिकार बनी। रविवार को आधा दर्जन गांवों, सोमवार बचावली में हुए अग्निकांड के बाद मंगलवार को मड़ौरा मौजे के खेत में कटी रखी फसल जलकर राख हो गई। छह दमकल मशीनों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मड़ौरा मौजा के खेतों में हारवेस्टर से गेहूं की फसल काटी गई थी। दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों के चलते उनमें आग लग गई। देखते ही देखते सैकड़ों बीघा खेत में आग लग गई। आग की सूचना गांव वालों ने पुलिस व दमकल कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन फसल जलकर राख हो गई। यहां मौराई के हनुमान मंदिर के पुजारी की 11 एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई। पास में गीता देवी पत्नी रामलखन की 5 एकड़ फसल स्वाहा हो गई। भूरी देवी पांचाल पत्नी स्व रामदास की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन

बड़ागांव के लेखपाल आरके पटेल, मड़ोरा लेखपाल हरीश चंद्र राजपूत, बराटा लेखपाल बृजगोपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed