फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A father going to invite his friend to his son's wedding dies in an accident

Jhansi News: दोस्त को बेटे की शादी का निमंत्रण देने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Fri, 20 Jun 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A father going to invite his friend to his son's wedding dies in an accident

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। दोस्त को बेटे की शादी का निमंत्रण देने जा रहे बाइक सवार पिता इस्माइल को महोब कंठ में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उसकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक के भाई ने बताया कि फिलहाल शादी स्थगित कर दी गई है।

मृतक के छोटे भाई रमजान ने बताया कि बड़ा भाई इस्माइल खेतीबाड़ी करता था। उनके बड़े बेटे साहिल की शादी रामलीला मैदान राठ हमीरपुर में तय हुई थी। बृहस्पतिवार यानी 19 जून की शाम को बरात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। भाई इस्माइल को याद आया कि वह अपने खास दोस्त को व्यस्तता की वजह से शादी का कार्ड देना भूल गया है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह घाट लहचूरा से बाइक से अपने दोस्त को कार्ड देने पनवाड़ी जा रहे थे। रास्ते में महोब कंठ टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन




हादसे की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने घायल को महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि बेटे की शादी के लिए वह काफी दिनों से तैयारी में जुटा था। उन्होंने बताया कि फिलहाल बरात को स्थगित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed