{"_id":"62bb173f10ee1b681b313e10","slug":"a-father-committed-suicide-due-to-debt-in-jhansi-s-sipri-bazar-police-station-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारियों के पहाड़ से 'टूटा' पिता: कर्ज लेकर दो बेटियों की कराई शादी, तीसरी के हाथ पीले न करा सका बेबश बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदारियों के पहाड़ से 'टूटा' पिता: कर्ज लेकर दो बेटियों की कराई शादी, तीसरी के हाथ पीले न करा सका बेबश बाप
Tue, 28 Jun 2022 08:29 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:29 PM IST
सार
सीपरी बाजार इलाके के पहलगुवां में एक पिता ने बेटियों की शादी को लिए गए कर्ज से परेशान होकर जान दे दी। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा व तीन बेटियां हैं। उसके ऊपर साहूकारों का तीन से चार लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी में सीपरी बाजार थाना इलाके के पहलगुवां में एक मजदूर ने कर्ज से परेशान होकर जान दे दी। उसने दो बेटियों की शादी के लिए कर्ज लिया था। जिसके चलते उस पर गांव के साहूकारों का तीन से चार लाख रुपये का कर्ज था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
गांव पहलगुवां निवासी रतिराम (48) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा व तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी उन्होंने कर्ज लेकर की थी। इसके चलते गांव के साहूकारों का उन पर तीन-चार लाख रुपये का कर्ज था। अब तीसरी बेटी की शादी भी करीब आ गई थी।
विज्ञापन
मृतक के चाचा धनीराम ने बताया कि रतिराम के सिर पर चढ़े कर्ज और बेटी की शादी के लिए पैसों का इंतजाम न होने की वजह से वह परेशान चल रहा था। मंगलवार की सुबह रतिराम ने खेत पर लगे पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।