{"_id":"692ca4712683681fd10ec368","slug":"a-criminal-with-a-reward-of-15000-rupees-was-injured-after-being-shot-in-the-leg-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-690304-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 15 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 15 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चोरी के मामले में कई महीनों से वांछित 15 हजार का इनामी बदमाश प्रेमनगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके खिलाफ प्रेमनगर समेत कई थानों में चोरी समेत अन्य मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश के पास से तमंचा समेत कई कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक प्रेमनगर इलाके में हुई चोरी में नगरा के सैय्यद नगर निवासी करन वर्मा उर्फ किशन का नाम सामने आया था। पुलिस उसे कई महीनों से तलाश रही थी। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को बल्लमपुर रोड से नगरा जाने वाली सड़क पर उसके मौजूद होने की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची। आरोपी करन मोटर साइकिल से भागने लगा।
घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की फायरिंग में एक गोली करन के पांव में जा लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। करन ने ही कई माह पहले मां शारदा कॉलोनी निवासी प्रतिपाल सिंह के घर से चोरी की थी। कुछ समय बाद दूसरे घर का ताला तोड़कर जेवरात उड़ा दिए थे। टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, योगेंद्र शर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव, शोभित शुक्ला, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।