फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A criminal with a bounty of Rs 25,000 was shot in a police encounter

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

Wed, 28 May 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A criminal with a bounty of Rs 25,000 was shot in a police encounter

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार रात थाना मोंठ के खिरिया गांव में धौरी बाबा मंदिर के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामिया बदमाश भूपेंद्र ग्वाला निवासी प्रेमनगर गोली लगने से घायल हो गया। भूपेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर समेत विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे कई महीने से तलाश रही थी। घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस समेत चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक, मंगलवार रात स्वाॅट एवं मोंठ पुलिस को 25 हजार के इनामिया बदमाश भूपेंद्र ग्वाला के खिरिया के पास मौजूद होने का पता चला था। पुलिस ने पहुंचकर नाकेबंदी की। भूपेंद्र के पहुंचने पर पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की। बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किए। एक गोली भूपेंद्र के बाएं पैर में जा लगी। वह बाइक से नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बैटरी समेत तमंचा, कारतूस एवं चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। एसएसपी के मुताबिक, मोंठ निवासी जफरुउद्दीन के घर में 26 मार्च को हुई चोरी मामले में भूपेंद्र का नाम सामने आया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत नवाबाद थाने में गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी। पुलिस टीम में स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, मोंठ थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed