फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A close associate of former MLA Deepnarayan, carrying a reward of Rs 25,000, was sent to jail.

Jhansi News: पूर्व विधायक दीपनारायण के करीबी 25 हजार के इनामी को भेजा जेल

Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A close associate of former MLA Deepnarayan, carrying a reward of Rs 25,000, was sent to jail.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के साथ डकैती एवं रंगदारी के मामले में सह अभियुक्त अनिल यादव उर्फ मामा ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
20 नवंबर को भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने डकैती एवं रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व विधायक दीप नारायण एवं अखाड़ापुरा निवासी अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनिल पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पूर्व विधायक की तलाश में उनके कई ठिकानों पर पुलिस दबिश दे चुकी लेकिन उसके हाथ कोई सुराग नहीं आया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के सामने न आने पर पुलिस ने उनके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अकाउंटेंट अशोक गोस्वामी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को पूर्व विधायक के जमानतदार ऋषि यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। अनिल की भी पुलिस तलाश रही थी लेकिन पुलिस के हाथ आने से पहले अनिल ने बेहद गुपचुप तरीके से सरेंडर अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी। शुक्रवार को जब तक पुलिस को भनक लगती वह कोर्ट के सामने हाजिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पूर्व विधायक ने भी दाखिल की अर्जी : पूर्व विधायक दीप नारायण यादव ने भी कोर्ट में आत्म समर्पण की अर्जी प्रस्तुत की है। सोमवार को अगली तारीख लगी है। पूर्व विधायक के अर्जी लगाने की खबर से पुलिस महकमे के भी कान खड़े हो गए। गिरफ्तारी के लिए लगी टीम अलर्ट हो गई है। आत्मसमर्पण से पहले पुलिस उनको गिरफ्तार करना चाहती है। पूर्व विधायक की तलाश में स्वाट भी लगाई गई है। गिरफ्तारी से पहले शनिवार को पूर्व विधायक की करीब 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article