{"_id":"692764e1fcd78f154e0aadf1","slug":"a-case-was-filed-against-the-truck-driver-on-the-orders-of-the-court-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-103573-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: न्यायालय के आदेश पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: न्यायालय के आदेश पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। बीते दिनों तीन अगस्त की शाम ट्रक की चपेट में आने से क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ट्रक चालक के बिरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
ग्राम सिया निवासी पुष्पेंद्र श्रीवास ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका भाई शिवम ट्रक पर क्लीनर का कार्य करता था। तीन अगस्त की शाम छह बजे वह ट्रक धो रहा था। तभी चालक ने ट्रक को लापरवाह तरीके से अचानक चला दिया। ट्रक की चपेट में आने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर जब मामला नहीं दर्ज किया गया तो पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संबंधित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।