फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A businessman wife and woman burnt in firecracker explosion in Jhansi died during treatment

झांसी में विस्फोट: पटाखा बनाते समय हुआ था हादसा; 10 दिन बाद दो महिला ने तोड़ा दम; छह लोगों का इलाज जारी

Fri, 11 Oct 2024 07:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

झांसी के समथर में एक अक्तूबर को पटाखा बनाते समय हादसा हो गया था। इस दौरान करीब आठ लोग घायल हो गए थे। इनमें से दो महिलाओं की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
A businessman wife and woman burnt in firecracker explosion in Jhansi died during treatment
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समथर में चोरी-छिपे पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट में घायल कारोबारी की पत्नी समेत दो महिलाओं की दस दिन बाद उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर उनको लखनऊ स्थित केजीएमसी में भर्ती कराया गया था। यहां अभी एक युवती की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव झांसी लाए गए।

विज्ञापन


एक अक्तूबर को समथर में चोरी छिपे बन रहे पटाखों के निर्माण के दौरान विस्फोट हुआ था। इससे पटाखा कारोबारी बन्ने खान की पत्नी नसरीन (35) समेत लक्ष्मी साहू (40) पत्नी महेश, शिवानी (18) पुत्री रवि समेत आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। नसरीन, लक्ष्मी एवं शिवानी की हालत नाजुक होने पर इनको लखनऊ स्थित केजीएमसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


करीब दस दिन से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह पहले लक्ष्मी ने दम तोड़ा। उसके कुछ घंटे बाद नसरीन की भी मौत हो गई। दोनों के शवों का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया। नसरीन का पति बन्ने खां जेल में बंद है। बता दें, हादसे में नई बस्ती निवासी आरती (18) पुत्री लक्ष्मण, रोहिणी पुत्री रामकुमार, विनोद (18), सुखदेवी (46) पत्नी लक्ष्मण, रीवा पुत्री शरीफ भी घायल हो गए थे। इनकी हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed