फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A branch broke while a young girl was cutting wood from a jamun tree, and she fell to her death.

Jhansi News: जामुन के पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय टूटी डाल, गिरकर किशोरी की मौत

Mon, 17 Nov 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A branch broke while a young girl was cutting wood from a jamun tree, and she fell to her death.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा कुंडा में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।



कुंडा निवासी चतुर्भुज की 13 वर्षीय पुत्री भावना रविवार को सर्दी होने के कारण खेत पर खड़े जामुन के पेड़ से हसली के सहारे लकड़ी तोड़ रही थी। अचानक एक बड़ी डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आननफानन सीएचसी तालबेहट लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस सीएचसी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।


बताया गया है कि चतुर्भुज के दो पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र जयदीप की एक वर्ष पहले अपने मामा के यहां हिगौंरा में पानी में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को इकलौती पुत्री की मौत होने से चतुर्भुज की पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। वह अपनी पुत्री को याद करके बार बार बेहोश होती रही। कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक मनोेज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल मेें लाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed