फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A boy murder for tantrakriya doing

तंत्र क्रिया के चलते बालक की गला रेतकर हत्या

Sat, 06 Mar 2021 08:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
A boy murder for tantrakriya doing
झांसी (दतिया)। शुक्रवार की शाम थाना पंडोखर क्षेत्र के ग्राम लहार हवेली में एक युवक ने आठ साल के बालक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक तथा उसके माता-पिता घर में ताला डालकर फरार हो गए। मृृतक बालक के दादा का आरोप है कि हत्या तंत्र क्रिया के चलते की गई है। उनका कहना है कि आरोपी का पिता पिछले कई सालों से तंत्र क्रिया करता चला आ रहा है। वह झाड़ फूंक करता था लेकिन उसने कभी ये नहीं सोचा था कि तंत्र क्रिया के चलते उसके नाती की हत्या कर देगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकीे तलाश शुरु कर दी है। मालूम हो कि ग्राम लहार हवेली निवासी आठ वर्षीय मासूम शिवा उर्फ मानो कुशवाहा की शुक्रवार की शाम छह बजे उसके ही पड़ोस में रहने वाले बबलू कुशवाहा ने अपने घर के सामने चबूतरे पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाया तथा पत्थर फेंककर मारे जिससे लोग डर गए और वह वहां से भाग निकला। घटना के बाद आरोपी के माता-पिता भी घर में ताला डालकर फरार हो गए। जिस चबूतरे पर मासूम का गला रेता गया वहां सिंदूर लगा हुआ था। आरोपी के घर के दरवाजे पर भी सिंदूर लगा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का पिता वर्षों से तंत्र क्रियाएं करता चला आ रहा है। वह बड़े लोगों, महिलाओं और जानवरों पर तंत्र क्रिया करता था। लेकिन, इस बार तंत्र क्रिया के चलते बच्चे की हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पंडोखर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरु की लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को भी आरोपी के आसपास के इलाकों सहित सीमावर्ती जिलों की पुलिस सक्रिय हो गई लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है, साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। बालक की हत्या की असली वजह क्या है, इसका पता आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही चल सकेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed