फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A bike rider was crushed by a high speed tractor

Jhansi News: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला

Tue, 10 Jun 2025 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
A bike rider was crushed by a high speed tractor

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव के रामनगर के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रामू यादव को कुचल दिया। हादसे के बाद उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि चालक वाहन समेत भाग निकला।दतिया के खिरिया फैजुल्ला गांव निवासी रामू यादव (22) पुत्र हुकुम सिंह रविवार को अपने दोस्त वीरू से मिलने चिरगांव थाना के लुधियाई गांव गया था। वहां से वीरू की बाइक लेकर रामनगर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामनगर पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद रामू सिर के बल सड़क पर जा गिरा। चालक उसे कुचलते हुए भाग निकला।हादसे में रामू के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर आ गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। चिरगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी चालक को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed