{"_id":"604923a38ebc3ecfdd54237d","slug":"a-army-man-sucide-jhansi-news-jhs190560267","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी और दो दिन बाद फौजी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पत्नी और दो दिन बाद फौजी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट/ललितपुर। तालबेहट के आर्मी क्षेत्र निवासी फौजी की पत्नी ने दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने फौजी व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे परेशान फौजी पति ने बुधवार को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। दो दिन में पहले पत्नी और बाद में पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से तालबेहट कस्बे में खासी चर्चा है।
हरियाणा के गुड़गांव के ग्राम पटौदी निवासी डीएस मनीष (24) सेना में कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग तालबेहट के आर्मी एरिया में थी। यहां वे सरकारी आवास में पत्नी पायल (22) के साथ रहते थे। आठ मार्च की शाम पत्नी पायल ने मानसिक तनाव के चलते घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी मिलने पर मृतका पक्ष के लोग तालबेहट पहुंच गए थे। मृतका के भाई नई दिल्ली के नजफगढ़ निवासी रविंद्र सिंह की तहरीर पर मृतका के पति मनीष और अन्य परिजन सुनील उर्फ बबली, सास संतोष पत्नी नरेंद्र एवं प्रदीप पुत्र नरेंद्र के खिलाफ शादी के बाद से ही परेशान करने, पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने और दहेज में अतिरिक्त पांच लाख रुपये मायके से नहीं लाने पर हत्या का आरोप लगाया था।
इस पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न व दहेज की खातिर हत्या करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पत्नी के आत्महत्या करने और मुकदमा दर्ज होने से पति डीएस मनीष परेशान था। बुधवार की सुबह उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनीष ने भी उसकी कमरे में जान दी, जहां उसकी पत्नी ने मौत को गले लगाया था। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों द्वारा उसका अंतिम संस्कार तालबेहट में ही कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक दंपती का है आठ माह का पुत्र
झांसी। मृतक दंपती का आठ माह का पुत्र भी है, जिसके अब परिजन संभाल रहे हैं। तीन दिन के दरम्यान पहले पत्नी और बाद में पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पूरे इलाके में शोक की लहर है। दोनों मृतकों के परिजनों का भी बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी पुलिस देवेंद्र सिंह ने बताया कि सैनिक एवं उसकी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच चल रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका के भाई की तहरीर पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।