{"_id":"6182e28bcc6b8132f26ffee6","slug":"a-and-a-half-hundred-families-are-not-getting-water-today-tomorrow-today-tomorrow-jhansi-news-jhs2081063152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ परिवारों को नहीं मिल रहा जल, अफसर कर रहे आज-कल, आज-कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ परिवारों को नहीं मिल रहा जल, अफसर कर रहे आज-कल, आज-कल
विज्ञापन
झांसी। शिवाजी नगर से नारायण बाग की ओर जाने वाली सड़क पर श्याम चोपड़ा मुक्तिधाम के पीछे मोहल्ला डडियापुरा में पिछले तीन महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। यहां के निवासी कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन आजकल- आजकल कह कर लोगों को टरका दिया जाता है। इससे मोहल्ले वाले परेशान हैं।
डड़ियापुरा मोहल्ले में करीब डेढ़ सौ परिवार रहते हैं। यहां पर पाइप लाइन डली है, लेकिन नियमित पानी नहीं आता है। करीब तीन महीने होने वाले हैं यहां के नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। इस कारण लोगों को काफी दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। यहां पर चार इंची पानी की पाइप लाइन पड़ी है। लोगों का कहना है कि तालपुरा में बनी टंकी से ही पाइपलाइन में पानी नहीं आ रहा है। नारायण बाग मार्ग पर दो पाइप लाइनें पड़ी हुई हैं। यदि यहां से मोहल्ले वालों को पानी मिलने लगे तो काफी हद तक सुविधा मिल जाएगी।
इसी मोहल्ले में नीचे दूसरी ओर से लाइन आती है। इसमें भी पानी नहीं आ रहा है। यदि यहां की पाइप लाइन नीचे वाली लाइन से जोड़ दी जाए तो भी मोहल्ले वालों को पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
बिना पानी के बहुत परेशान हैं। विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां बोरिंग सफल नहीं होती है, इसलिए पाइप लाइन से पानी मिलने का सहारा है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो मोहल्ले वाले आंदोलन करेंगे।
- नेताजी राय
तीन महीने हो गए परेशान होते- होते। गर्मियों में बहुत परेशानी उठानी पड़ी थी। कोई नहीं सुन रहा है, किससे कहें अपनी परेशानी। यहां के नेता पानी तक नहीं पिला पा रहे हैं। बातें बड़ी- बड़ी करते हैं।
- निराशा देवी
सबसे कहकर थक गए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। विभाग में भी शिकायत कर चुके हैं। यहां पर जो वाल्वमैन है, उसकी जांच कराई जानी चाहिए। क्योंकि नल खोलने की जिम्मेदारी उसी की होती है।
- ममता
तीन महीने से अधिक समय हो गया। तालपुरा टंकी से लाइन में पानी नहीं आया, जबकि लाइन में कोई खराबी नहीं है। बार- बार कहने के बाद भी अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।
- राहुल
झांसी स्मार्ट सिटी बनने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। अगर कोई इस मोहल्ले में आए और बिना पानी के रहकर देखे तो उसे पता चल जाएगा कि कितनी परेशानी हो रही है। यहां के घरों में तीन महीने से पानी नहीं आ रहा है।
- राजकुमारी
मोहल्ले में एक हैंडपंप तक नहीं है। इस जलसंस्थान के अधिकारियों से कई बाद शिकायत की। हर बार आश्वासन दिया जाता है कि अब कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन होता कुछ नहीं है। केवल झूठा आश्वासन दिया जाता है।
- सुषमा साहू
मोहल्ला डड़ियापुरा में पानी नहीं आने की शिकायत मिली है। मौके पर जाकर देखेंगे और यदि कोई गड़बड़ी होगी तो सही कराएंगे। जलापूर्ति सुचारु होगी।
- आरएसएस बादलीबाल
अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान