फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मुंबई बम कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुंबई बम कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुंबई बम विस्फोट में शहीद हुए जवान व नागरिकों को मोमबत्ती व दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय, रवीश त्रिपाठी, जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, महानगर धर्माचार्य आचार्य हरिओम पाठक, पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, कैलाश चंद्र जैन, के सी ऑनियाल, अखिलेश पांडेय, के सी गुप्ता, राजकुमार अमरया, मनोज पाठक, महेश उपाध्याय, गौरीशंकर उपाध्याय, ऋषभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यूथ वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुंबई बम कांड की छठीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता लालाराम विश्वकर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पंडित अरविंद कुमार व पंडित पियूष रावत रहे। कार्यक्रम संयोजक मुकेश सिंघल रहे। इस अवसर पर अनिल हिरबानी, पंडित अनिल दुबे, अशोक रामबानी, कमल हिरवानी, अनिल विश्वकर्मा, सुशील मौर्य, राम प्रकाश कोष्टा, मालती पुरवार, महेंद्र जोशी, गजेंद्र सिंह, राम जी शांडिल्य, राजतिलक सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन नितिन अग्रवाल ने किया। आभार पंडित अनिल पाठक ने जताया।
विज्ञापन

वहीं, जनरल मर्चेंट व्यापार संघ सेवा समिति ने मानिक चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के पास मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के हित के लिए हमें अपने प्राणों का बलिदान करने में हिचकना नहीं चाहिए। इस मौके पर अशोक जैन, राजेश पुरोहित, अमित सावला, संजय गुप्ता, सचिन कंचन, बब्लू पटैैरिया, अनूप गर्ग आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने इलाइट चौराहे पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर दयाशंकर कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र सोनी, पंकज साहनी, सुनील वर्मा, अंकित पटेल, सचिन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप युवा दल द्वारा अर्पित की गई श्रद्धांजलि में दीपक सोलंकी, हर्ष सोलंकी, संजय राजावत, अंकुर प्रताप सिंह, कृष्ण पाल चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन सुधीर सिंह गौर ने किया। आभार तेज सिंह गौर ने जताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकुर दीक्षित, शैलेंद्र प्रताप सिंह, चंदन रायकवार, शशांक गुरनानी, वीरेंद्र सिंह सेंगर, शिवा झा, इरफान, अंकुर सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed