{"_id":"24-50164","slug":"Jhansi-50164-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा प्रतिनिधि की नौकरी के नाम पर ठगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा प्रतिनिधि की नौकरी के नाम पर ठगी
Jhansi
Updated Thu, 28 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनाए जाने के नाम पर तीस हजार रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में एक व्यक्ति ने विकास भवन में अपनी समस्या बताई।
करारी निवासी राघवेंद्र अहिरवार ने बताया कि पिछले दिनों उसका टेलीफोन पर साक्षात्कार लिया गया। उसे ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर साढ़े बाइस हजार रुपये मासिक स्थायी वेतन पर तय कर दिया गया। उसे बताया गया कि सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद उसे मोबाइल फोन और लैपटॉप दिया जाएगा। इसके बाद उसे बैंक आफ अमेरिका का एक अकाउंट नंबर बताया गया कि उसमें सिक्योरिटी राशि जमा कर दें। साथ ही सुविधा दी गई कि यदि उक्त बैंक शहर में नहीं है तो अन्य बैंक में भी राशि जमा की जा सकती है। यह भी कहा गया कि यदि दो दिन के अंदर पैसा जमा नहीं होता है तो नियुक्ति पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। इस पर राघवेंद्र ने आनन - फानन में स्थानीय बैंक में करीब तीस हजार रुपयेे फोन पर बताए गए अकाउंट में जमा कर दिए, लेकिन अब उसका फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है। राघवेंद्र ने उचित कार्रवाई की मांग की है।