{"_id":"24-50163","slug":"Jhansi-50163-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में बारह हजार घरों में पहुंचना है सेटअप बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में बारह हजार घरों में पहुंचना है सेटअप बॉक्स
Jhansi
Updated Thu, 28 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शासन ने जनपद में संचालित सभी केबल कनेक्शनों को सेटअप बॉक्स से जोड़े जाने के लिए 30 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की थी, परंतु अब तक साठ फीसदी ही कनेक्शन सेटअप बाक्स से लैस हो पाए हैं। महज एक माह में सभी कनेक्शनों तक सेटअप बॉक्स पहुंचाना मनोरंजन कर विभाग के लिए टेढ़ी खीर है।
मनोरंजन कर की चोरी रोकने व उपभोक्ताओं को डिजीटल मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए केबल कनेक्शनों के स्थान पर सेटअप बॉक्स लगाए जाने हैं। इसके लिए 30 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी, परंतु अब तक तीस हजार कनेक्शनों में से लगभग अठारह हजार ही सेटअप बाक्स से लैस हो पाए हैं। एक माह में बारह हजार केबल कनेक्शनों को सेटअप बॉक्स से जोड़ा जाना है। इस संबंध में शासन ने मनोरंजन कर विभाग से सूचना भी मांगी है। शासन ने पूछा है कि अब तक कितने सेटअप बाक्स लग पाए हैं और कितने लगना अभी बाकी हैं?
सहायक आयुक्त मनोरंजन वाई एन द्विवेदी ने बताया कि सेटअप बॉक्स की आपूर्ति में कमी है, जिससे यह सभी उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाए हैं। उम्मीद है कि सेटअप बाक्स लगाने की अवधि बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
1100 से अधिक न दें कीमत
झांसी। सहायक आयुक्त मनोरंजन ने बताया कि सेटअप बाक्स की कीमत 1100 रुपये निर्धारित है। उपभोक्ता इससे अधिक कीमत किसी भी दशा में न दें। ज्यादा दाम वसूलने वाले केबल ऑपरेटर की शिकायत विभाग से की जा सकती है। इस पर कार्रवाई होगी।