{"_id":"24-46722","slug":"Jhansi-46722-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फीसदी वोटरों को नहीं आया कोई पसंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फीसदी वोटरों को नहीं आया कोई पसंद
Jhansi
Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी- ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के वोट डालने वाले कुल वोटरों में से एक फीसदी को चुनाव मैदान में डटे पंद्रह प्रत्याशियों में से एक भी पसंद नहीं आया। पहली बार ईवीएम में लगाए गए नोटा (नन आफ द एबव) के बटन को 13,958 मतदाताओं ने दबाया।
गौरतलब है कि इस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, भारतीय जनता पार्टी से मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. चंद्रपाल सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी से अनुराधा शर्मा, आम आदमी पार्टी से अर्चना गुप्ता, अखिल राष्ट्रवादी पार्टी से चिंतामणि, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी से नरेश कुमार, पीस पार्टी से मौलाना मोहम्मद, शिव सेना से सुनील मैसी तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुलदीप कुमार, तुलाराम, दिलशाद अहमद, रचना शर्मा, राजेंद्र कुमार व रामकुमार मैदान में थे।
इस संसदीय क्षेत्र के अधीन विधानसभा वार नोटा के प्रयोग पर गौर करें तो महरौनी विधान सभा क्षेत्र के सर्वाधिक 3881 वोटरों ने इस बटन का उपयोग किया। इस बटन का सबसे कम उपयोग झांसी सदर क्षेत्र में हुआ, जहां 1197 वोटरों ने इसका इस्तेमाल किया। मऊरानीपुर में 3210, ललितपुर में 3425 और बबीना में 2245 वोटरों ने किसी भी प्रत्याशी को अपना जनप्रतिनिधि चुनने लायक नहीं समझा। चुनाव में कुल 13,20,867 मतदाताओं ने वोट डाले थे।